Haryana Crime: खून के रिश्ते हुए तार-तार, अपने ही पिता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट; 4 आरोपी गिरफ्तार
Gurugram Crime: हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी और चार लोगों के साथ मिलकर अपने ही पिता को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी अनुसार राजबीर और उसकी पत्नी सरिता को गोली लगने से घायल होकर अस्पताल में दाखिल होने के संबंध में प्राप्त हुई।
इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही थाना सैक्टर-10A, गुरुग्राम की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां पर घायल राजबीर की मृत्यु होना ज्ञात हुआ इसी दौरान मृतक राजबीर के भाई ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसके भाई राजबीर (मृतक) के साथ उसकी पत्नी व बेटा ठीक व्यवहार नहीं करते थे तथा झगड़ा रखते थे जिस कारण उसका भाई काफी समय से घर नहीं गया था। उसका भाई सैक्टर-10A, गुरुग्राम में स्थित अपने मकान पर गया था। जहां पर इसके भाई की पत्नी और बेटे नेरात को गोली मारकर इसके भाई राजबीर की हत्या कर दी। इस शिकायत पर थाना सैक्टर-10A, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
बेटा निकाला अपने पिता का कातिल
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी यश यादव अभियोग में मृतक राजबीर का बेटा है और इनकी प्रॉपर्टी इसके पिता राजबीर (मृतक) के नाम थी। प्रोपर्टी को लेकर राजबीर (मृतक) उसकी पत्नी और बेटे यश (आरोपी उपरोक्त) के बीच विवाद रहता था। आरोपी यश अपने पिता राजबीर से प्रोपर्टी अपने नाम कराने के लिए कहता था, परन्तु राजबीर प्रोपर्टी यश के नाम नही करवा रहा था, जिसके चलते आरोपी यश ने अपनी मां सरिता, दोस्त अक्षय तथा साहबसिंह जो राजबीर के परिवार में और रिश्ते में इसका (आरोपी यश) चाचा लगता है, जिसके इसकी मां और मृतक की पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध थे के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करने की योजना बनाई।
यूपी से लेकर आया था पिस्टल
आरोपी यशअपने साथी अक्षय को यूपी से 60 हजार रुपयों में एक पिस्टल दिलाकर लाया, जिसका प्रयोग करके यश ने अपने पिता राजबीर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए सेल्फ डिफेंस में गोली चलाना दिखाने के लिए इसने (आरोपी यश) अपनी मां सरिता यादव को भी गोली मारकर घायल करने की वारदात को अंजाम दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply