HARYANA NEWS: जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
HARYANA NEWS: हरियाणा के यमुनानगर जिले के मंडावरी गांव में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 6लोगों की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस घटना सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
बीती देर रात हुई छह मेडेबरी गांव के जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। जबकि गांव के दो युवक का अस्पताल में उपचाराधीन है। एक युवक यमुनानगर के गाबा अस्पताल में जिसका नामप्रिंस भर्ती है। वहीं दूसरा युवक मुलाना अस्पताल में है। जिसका नाम विपिन है। गांव के एक और युवक विशाल की भी मौत हो गई है जिसका शव यमुनानगर अस्पताल में रखा है।
हिरासत में कई आरोपी- पुलिस
SP गंगा राम पुनिया ने बताया, ''हमें दोपहर में गाबा अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति की शराब पीने से मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद टीम वहां पहुंची और संबंधित डॉक्टर और परिजनों से बात की। इस मामले में कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है और कुछ को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक एक शख्स की अस्पताल में मौत हो गई है और दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा पांच लोग संदिग्ध हैं। इस मामले को लेकर हमने कई जगहों पर छापेमारी की है और हमें कई अहम सबूत भी मिले हैं।
अवैध शराब जमकर बिकती है- ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि मौत का कारण नहीं पता चल पाया,लेकिन यहां अवैध शराब जमकर बिकती है और नशे का दूसरा सम्मान भी मौत के सौदागर नियमों को तक पर रखकर शराब और अन्य नशीले पदार्थ यहां बेचते हैं। घटना के इतने घंटे बाद भी अब तक किसी प्रशासनिक अधिकारी ने अभी तक कोई सुध नहीं ली। इस संबंध में जब जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में कोई मामला नहीं है।
गांव में पसरा मातम
गांव में हुई इन मौत से दुखी है और लोगों ने कहा कि जिन घरों के चिराग बुझ गए हैं। उन पर दुखों की बिजलियां गिरी है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी सुध लेने तक नहीं आए। गांव में नशा खुलेआम बिक रहा है।वहीं पर ग्रामीणों ने मरने वालों के तीन शवों का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया है, पुलिस भी यही कह रही है कि बिना जांच के फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply