HARYANA CRIME: फरीदाबाद में बैखोफ बदमाश, सरेआम महिला को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट
HARYANA CRIME: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-62 हाउसिंग बोर्ड में सरेआम बीते कल एक महिला को उसी के रिश्तेदार ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने सबूत को इकट्ठा कर महिला की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल भिजवाया तो वही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
फरीदाबाद की सेक्टर-62 में सरेआम हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी के मकान नंबर-944 में मूल रूप से यूपी के रहने वाली रानी को उसके ही बेटी के चचिया ससुर के लड़कों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। और मौके से फरार हो गए। वहीं महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ इस हत्या कांड की जांच में जुट गए।
जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
घटना से पहले रानी ने अपने बेटे को सारी आपबीती सुनाई जिसके बयानों पर पुलिस ने हत्या समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है लेकिन फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply