Haryana Day2023: भूपेंद्र हुड्डा ने बताया कैसे हुई थी हरियाणा की स्थापना, इस खबर में मिलेगी पूरी जानाकरी
Haryana Day2023: हरियाणा दिवस आज पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा दिवस को लेकर कहा कि 1 नवंबर 1966 को हरियाणा अलग बना था। मगर इसका कॉन्सेप्ट बहुत पुराना था। 19 फरवरी 1921में जब महात्मा गांधी रोहतक आए थे और 18 फरवरी को भिवानी में आये। जब इसे हरियाणा कॉन्फ्रेंस का नाम दिया गया था। इन दोनों जगह कॉन्फ्रेंस हुई थी।
हुड्डा ने कहा कि उसे दौरान मेरे पिताजी विधायक थे और उन्होंने तब कहा था कि एक दिन आपको हरियाणा बनाना पड़ेगा और इसकी राजधानी दिल्ली होगी और वेस्टर्न यूपी और राजस्थान का कुछ हिस्सा भी इसमें शामिल होगा। जब हरियाणा बना तो उसे समय यह सवाल था कि हरियाणा अपने पैरों पर खड़ा हो पाएगा या नहीं क्योंकि प्रोग्रेस सारी पंजाब की थी।इसके बाद हरियाणा के किसानों ने हरियाणा के जवानों ने सभी ने मेहनत की और 2014 में वह समय आया जब हरियाणा प्रति व्यक्ति आय प्रति व्यक्ति निवेश और नौकरी देने में नंबर एक पर था
हरियाणा बनाने की मांग लंबे समय तक चली
पूर्व सीएम ने कहा कि यह मांग बाद में लंबे समय तक विशाल हरियाणा की मांग चलती रही। 1966से पहले जब मांग उठी तो इंदिरा गांधी ने सरदार हुकुम सिंह की अध्यक्षता में कमेटी बनाई। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने रिकमेंड किया कि पंजाब एक प्रदेश है उसकी कैबिनेट पास करेगी। इसके बाद ये मंजूर हुआ और सेंटर में प्रस्ताव दिया गया। हुड्डा ने कहा उनके पिता कलानौर से विधायक थे।
एसवाईएल केंद्र सरकार की जिम्मेदारी- हुड्डा
हुड्डा ने कहा एसवाइएल को लेकर वो जब सांसद थे वो हरियाणा के सांसदों के कन्वीनर थे। सभी मनमोहन सिंह से मिले थे, राष्ट्रपति से सुप्रीम कोर्ट को रेफरेंस करवाया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया कि गलत था पंजाब समझौते को रद्द नहीं कर सकती थी। इसके बाद भी मामला लंबित है। केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply