HARYANA NEWS: महिलाओं में उत्साह, दशकों बाद मिलेगा हक- जेपी दलाल
भिवानी: INDIA गठबंधन बनने के बाद INLD के बहाने अब BJP कांग्रेस पर हावी होने लगी है। भिवानी में हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस INLD को अपने साथ ले। वहीं उन्होंने महिला आरक्षण बिल को मोदी की इतिहास फ़ैसला बताया और कहा कि इससे महिलाओं को उनका हक़ मिलेगा।
बता दें कि हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल भिवानी में अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फ़ोन कर तुरंत समाधान के निर्देश दिए। साथ ही मीडिया से मुख़ातिब होते हुए किसानों के लिए जारी योजनाओं के साथ देश व प्रदेश की राजधानी पर अपनी राय रखी।
पीएम मोदी का ऐतिहासिक कदम है- जेपी दलाल
सबसे पहले महिला आरक्षण बिल को लेकर जेपी दलाल ने कहा कि ये मोदी का ऐतिहासिक कदम है। इसके लागू होने पर महिलाओं का उनका हक़ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं में ख़ुशी है। साथ ही दावा किया ये आरक्षण अगले चुनाव में लागू हो जाएगा। अभी लागू किया तो उसको लेकर सीटें के रिज़र्वेशन को लेकर विपक्ष आरोप लगाएगा। ऐसे में सीटों का रिज़र्वेशन चुनाव आयोग के माध्यम से करवाया जाएगा।
वहीं हरियाणा में कांग्रेस द्वारा बीजेपी को टक्कर देने के सवाल पर जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी को टक्कर नहीं दे पाएगी। क्योंकि कांग्रेस गुटों में बंटी है और अपने ज़िला अध्यक्ष बनाने के लिए जूतम पुजार हो रही है। वहीं इनेलो के कांग्रेस के साथ आने की चर्चाओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि इनेलो कैथल रैली में INDIA गठबंधन के नेताओं को बुला कर कांग्रेस के साथ जाने का प्रयास कर रही है और कांग्रेस आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि जब सारा विपक्ष INDIA में है को हरियाणा में कांग्रेस को INLD को भी अपने साथ लेना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए 24 सितंबर को बहल अनाज मंडी व 8, 9 व 10 अक्टूबर को हिसार चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला लगेगा। जिसमें किसी भी यूनिवर्सिटी, विभाग या कंपनी द्वारा खाद, बीज व पशुओं की नई नस्ल के रिसर्च के साथ नई मशीनरी की जानकारी किसानों की दी जाएगी। ताकी किसानों को पास जैसी ज़मीन, मिट्टी या पानी है, उसी हिसाब से अच्छी क़िस्म की उपज कैसे लें, ये जानकारी दी जाएगी।
कांग्रेस पर साधा निशाना
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसान हित और उत्थान का दावा कर कांग्रेस पर इनेलो को साथ लेने की दबाव रूपी नसीहत दी है। ऐसे में देखना होगा कि किसान इन दावों से कितने सहमत होते हैं और INDIA के चलते INLD को लेकर कांग्रेस क्या रुख़ अपनाती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply