Bahadurgarh Suicide: फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, हुई मौत, ससुराल वालों पर FIR
बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ जिले के आसौदा गांव में एक विवाहिता की फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही महिला के घरवालों की शिकायत पर ससुरालवालों पर एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई।
वहीं मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे मारा है। दिल्ली के किराड़ी की रहने वाली मृतका शीतल की शादी 13साल पहले हुई थी। शादी से दोनों के दो बच्चे भी हैं। मौत से एक दिन पहले मृतका के साथ मारपीट भी की गई थी। मृतका के माता पिता ने ससुरालवालों पर मारने के आरोप लगाए हैं।
जल्द आरोपी किया जाएगा गिरफ्तार
पुलिस ने मृतका शीतल के पिता नरेश के बयान पर सास-ससुर,पति और देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306और 34के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आसौदा चौकी इंचार्ज योमेस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मृतका का पोस्टमार्टम भी डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया जा रहा है।बेटी की मौत से गमगीन मायके पक्ष ने पुलिस से ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply