बिहार के सभी विधायकों को नीतीश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर मुख्यमंत्री के पद से हटा देना चाहिए- अनिल विज
Haryana News: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए गएबयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह नीचता की पराकाष्ठा हैं और बिहार के सभी विधायकों को पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर नीतीश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा देना चाहिए ।
विज ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि ‘‘जो कुछ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की विधान सभा में कहा है। वह नीचता की पराकाष्ठा है।बिहार विधानसभा के सभी विधायकों को पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर नीतीश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री पद से हटा देना चाहिए’’।
मैं अपने शब्द वापस लेता हूं-नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण पर सदन में दिए गए बयान के बाद बवाल मच गया। जिसके बाद नीतीश कुमार बैकफुट पर आ गए और अपने दिए गए बयान को लेकर माफी मांगी हैं। नीतीश कुमार ने कहा किसी को बात गलत लगी तो माफी मांगता हूं। नीतीश कुमार ने कहा, मैं खुद की निंदा करता हूं। मैं खुद शर्म महसूस कर रहा हूं।हमने तो यूं ही कह दिया था।साथ ही नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि,‘मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।’।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply