Gyanvapi Live Updates: ज्ञानवापी पहुंची ASI की टीम, सावन के पांचवें सोमवार के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम
'सर्वे से हम संतुष्ट’-हिंदू पक्ष
हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने परिसर के पांचवें दिन के सर्वे से पहले बयान दिया। अधिवक्ता ने बताया कि आज गुंबद के पास सर्वे होगा। कल भी वहां जांच हुई थी। वहीं हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता मंजू व्यास ने कहा कि, 'सर्वे से हम संतुष्ट हैं। टीम अच्छे से अपना काम कर रही है। नींव हमारे मंदिर की है। मुस्लिम पक्ष के लोग जिद पर अड़े हैं।'
Gyanvapi Live Updates: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा सर्वे का काम जारी है। ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान सावन के पांचवें सोमवार के चलते वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा क्योंकि संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। जब ASI रिपोर्ट आएगी, तब हमें निष्कर्ष पता चलेगा...ASI की रिपोर्ट में सब कुछ आ जाएगा। पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। ASI ने अपनी 42 सदस्यीय टीम को बांटा है।
इससे पहले तीसरे दिन सर्वे का फोकस मस्जिद के तीन गुंबदों और मुख्यआ हॉल पर रहा। गुंबदों के नीचे बने शंकुकार स्ट्र्क्चमर के अलावा मस्जिद सभागार के एक हिस्सेप में दिखे ताखों और अन्यअ संरचनाओं की हर पहलू से जांच के साथ मैपिंग की गई।गौरतलब है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद से एएसआई की टीम ज्ञानवापी मस्जिद में लगातार सर्वे कर रही है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को एएसआई सर्वे पर रोक लगाने वाली मुस्लिम पक्ष की अपील को खारिज कर दिया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply