Crime News: दिल्ली में दिनदहाड़े युवक की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी
Delhi Crime News: दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर चाकुओं से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति मौत हो गई वहीं 2 का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, घटना रविवार शाम 4 बजे नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के खिजराबाद में खोली पार्क के पास हुई. सर्वेंट क्वार्टर, बी 497 एनएफसी निवासी 21 वर्षीय रितिक पुत्र सनोज अपने दोस्त 18 साल के सोनू और 19 साल के प्रशांत के साथ मोटरसाइकिल पर खजीराबाद से सीवी रमन मार्ग की ओर जा रहे थे।
पूरानी रंजिश को लेकर विवाद
सोनू और प्रशांत तमियूर नगर के रहने वाले हैं। रास्ते में एक अनजान लड़के ने उन्हें रोका और पुराने झगड़े को लेकर रितिक से झगड़ने लगा और पूछा कि तुमने (ऋतिक) शाहरुख के भाई को क्यों पीटा। उनके बीच झगड़े के दौरान शाहरुख (21), शोएब (18) और मासूम (19) वहां आ गए।
4 लोगों ने मिलकर किया वार
इन चारों ने मिलकर ऋतिक और उसके दोस्तों पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया. इस हमले में रितिक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दोस्त मामूली रूप से घायल हो गए। रितिक के सीने, गर्दन और पेट पर गंभीर घाव थे। घायल रितिक को इलाज के लिए पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। यहां उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सामने आया है कि जिस लड़के की मौत हुई है उस पर पहले से ही आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply