1 साल तक किया इंतजार फिर शादी के दिन लड़के ने किया इंकार, जानें पूरा मामला
Up: मंडप सज गया था...दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी कि तभी ससुराल पक्ष से संदेश आया कि हम शादी के लिए नहीं आ रहे है। ये बात सुन लड़की वालों के पैरों तले जमीन घिसक गई और लड़के वालों से मिन्नते करने लगे लेकिन दूल्हा पक्ष नहीं माना और शादी से साफ मना कर दिया। ये मामला पुलिस में पहुंचे जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हुंआ यू कि यूपी के बहराइच जिले के एक गांव में एक लड़की की करीबन 1 साल पहले शादी तय हुई। सब कुछ सही चल रहा था। शादी के एक साल बाद यानी 20 जून को शादी करने का शुभ मुहर्त निकला जिसके बाद लड़की और लड़के वालों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी। शादी के एक दिन आया और दूल्हन तैयार हुई। तभी लड़के वालों की और से संदेशा आया कि वह बारात लेकर नहीं आ रहे है।
जब लड़की वालों ने बारात ना आने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि दहेज में बुलेट बाइक नहीं दी। इसलिए बारात नहीं आ रही है। तभी लड़की वालों ने काफी मिन्नतें की, लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाईष फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
बता दें कि लड़की वालों ने दहेज के नाम पर हर जरूरत की सामान दूल्हे के घर पहुंचा दिया। लेकिन तभी जब बुलेट बाइक ना पहुंचने पर लड़के वालों को गुस्सा आ गया और फोन करके शादी ना करने की बात कही।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply