हरियाणा के युवाओं के लिए वायु सेना में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इस तरह करें अप्लाई
चंडीगढ़: केन्द्र सरकार की अग्रिपथ योजना के तहत भारतीय वायु सेना में अग्रिवीरवायु के रूप में सेवा करने के लिए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, केंद्र शासित प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर तथा केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
वायु सैनिक भर्ती चयन केन्द्र-1अम्बाला छावनी के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एस.वी.जी.रेड्डी द्वारा मुख्य सचिव हरियाणा संजीव कौशल को भेजे गए ई-मेल के बारे में हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अग्रिवीरवायु इन्टेक 01/2024के तहत ऑनलाइन पंजीकरण 27जुलाई को प्रात: 10:00बजे से आरम्भ होगा। 17अगस्त, 2023रात्रि 11:00बजे बंद होगा। आवेदकों को 250रुपये पंजीकरण व परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करवाने होंगे। पंजीकरण के लिए https://agnipathvayu.cdac.in पोर्टल पर लॉग ऑन करना होगा।
प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवार केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी व अंग्रेजी विषय के साथ इंटरमीडिएट/10 + 2/समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर 50प्रतिशत अंकों के साथ व अंग्रेजी में कम से 50अंक के साथ उत्तीर्ण हो या पॉलिटेक्निक संस्थानों से 50प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स बशर्ते की इंटरमीडिएट और मैट्रिकुलेशन में अंग्रेजी में कम से कम 50अंक हो या मान्यता प्राप्त बोर्ड से गैर-व्यावसायिक विषय(भौतिक विज्ञान और गणित) के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम कुल मिलाकर 50अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में भी 50प्रतिशत अंक प्राप्त हो, यदि व्यावसायिक पाठ्यक्रम अंग्रेजी नहीं है तो इंटरमीडिएट /मैट्रिकुलेशन में अंग्रेजी में कम से कम 50अंक हो।
उन्होंने बताया कि विज्ञान विषयों के अलावा किसी की स्ट्रीम मे 50 प्रतिशत अंकों के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट और समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 27 जून 2003 व 27 दिसम्बर, 2006 के बीच होनी चाहिए दोनों तिथियां सम्मिलित।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply