जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 2 ट्रक और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर, जिंदा जले ड्राइवर और खलासी
JAIPUR: राजस्थानकी राजधानी जयपुर से एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह जयपुर-अजमेर हाईवे पर 2 ट्रक और एक ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद ट्रक ड्राइवर और खलासी जिंदा जल गए। जबकि ट्रेलर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया।
आपको बता दें कि यह हादसा, राजस्थान के रामनगर जिले के पास NH-48 के पास हुआ। तीनों वाहनों में टक्कर के बाद आग लग गई थी। जिसके बाद टक्कर लगने की वजह से फटे डीजल टैंक के कारण आग ने और भी विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी वजह से ट्रक चालक और खलासी को बच निकलने का मौका भी नहीं मिला और वह जिंदा जल गए। वहीं हादसे का शिकार हुएएक ट्रक में 12 मवेशी भी जिंदा जल गए हैं। इसके साथ ही एक ट्रक में धागा और ट्रेलर में प्लास्टिक के कट्टे थे। जिसके कारण भी आग तेजी से फैल गई।
हादसे की सूचना पर दूदू थाना स्टाफ और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सुबह करीब 5 बजे लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद करीब 4 घंटे बाद काबू पाया जा सका। आग में जले चालक और खलासी की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply