सत्ता जाने के डर से रची तख्तापलट की सजिश, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति पर SC की कार्रवाई; ट्रंप ने किया बचाव
Bolsonaro House Arrest: ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो को हाउस अरेस्ट में भेजने का आदेश जारी किया। उन पर 2022 के चुनाव में हार के बाद सत्ता पर कब्जा बनाए रखने के लिए तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप है। यह मामला दक्षिण अमेरिका में सुर्खियों में है, खासकर ऐसे समय में जब ब्राजील और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के जज एलेक्जेंडर डी मोरेस, जो इस मामले की देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने अपने फैसले में कहा कि 70 वर्षीय बोलसोनारो ने कोर्ट के पहले दिए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन नहीं किया। उन्होंने अपने तीनों सांसद बेटों के सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए नियमों के खिलाफ सामग्री पोस्ट की। रविवार को बोलसोनारो ने रियो डी जेनेरियो में अपने समर्थकों को अपने बेटे और सीनेटर फ्लावियो बोलसोनारो के फोन से संबोधित किया था।
बोलसोनारो के बचाव में ट्रंप
यह मुकदमा अब और चर्चा में आ गया है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील से आयात होने वाले सामानों पर 50%टैरिफ लगाने का कारण बोलसोनारो के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई को ठहराया है। ट्रंप, जो बोलसोनारो के करीबी सहयोगी माने जाते हैं, उन्होंने इस ट्रायल को "विच हंट" करार दिया है। इससे ब्राजील की राजनीति में राष्ट्रवादी प्रतिक्रिया और तेज हो गई है।
क्या हैंबोलसोनारो का अपराध
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा सहित कई प्रमुख नेता जायर बोलसोनारो के खिलाफ चल रहे हाई-प्रोफाइल मुकदमे पर खुलकर बोल रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो पर एक आपराधिक संगठन चलाने का आरोप है, जिसने 2022के चुनावी नतीजों को उलटने की साजिश रची थी। इस पूरे मामले में कथित तौर पर राष्ट्रपति लूला और जस्टिस एलेक्जेंडर डी मोरेस की हत्या की योजना भी शामिल थी। सुप्रीम कोर्ट के हाउस अरेस्ट के आदेश के बाद, फेडरल पुलिस के एक कर्मचारी ने बताया कि एजेंट्स बोलसोनारो के ब्रासीलिया स्थित आवास पर उनके मोबाइल फोन जब्त करने पहुंचे हैं, और यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की जा रही है। बोलसोनारो अब ब्रासीलिया में नजरबंद रहेंगे, जहां उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं होगी, हालांकि उनका रियो डी जेनेरियो में भी एक घर है, जहां वे तीन दशक तक सांसद रहे।
"इलेक्ट्रॉनिक टैगिंग" के जरिए रखी गई नजर
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने फैसला सुनाया था कि जायर बोलसोनारो को इलेक्ट्रॉनिक एंकल मॉनिटर पहनना होगा और उनकी गतिविधियों पर समय-सीमा संबंधी प्रतिबंध भी लगाए गए थे। यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहा है, क्योंकि यह सिर्फ ब्राजील का राजनीतिक संकट नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ब्राजील के रिश्तों को भी प्रभावित कर रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply