FARMERS PROTEST: हार्ट अटैक के कारण किसान की हुई मौत, 12 तारीख को आया था खनौरी बॉर्डर
FARMERS PROTEST: पंजाब के खनौरी जींद बॉर्डर पर हार्ट अटैक के कारण किसान की हुई मौत हुई। मृतक किसान की पहचान मंजीत सिंह के रुप में हुई है। उसकी उम्र 70साल की थी। वह पटियाला के गांव कंगथला का रहने वाला था। मृतक मंजीत सिंह 12 तारीख को खनौरी बॉर्डर पर आया था। कुछ दिनों पहले शभू बार्डर पर एक किसान की मौत हुई थी।
बीते दिन शूभ बॉर्डर पर एक बुजुर्ग किसान की जान चली गई है। बुजुर्ग किसान की जान दिल का दौरा पड़ने से गई है। मृतक किसान की पहचान 78 साल के ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। वो पंजाब में गुरदासपुर के रहने वाले थे। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रदर्शन के बीच रात में उन्हें ठंड लग गई जिससे उनकी मौत हो गई।
आंदोलन का आज सातवां दिन
किसान आंदोलन का आज सातवां दिन है। बीते रविवार को किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ चौथे दौर की बातचीत हुई। लेकिन एक बार फिर किसानों की सरकार के साथ सहमति नहीं बनी। आज सोमवार को किसान दिल्ली मार्च तेज कर सकते हैं। फिलहाल, बॉर्डर पर शांति है। सीमा पर किसान शांत दिखाई दिए। वहीं हजारों की संख्या में किसान दिल्ली से सटे बॉर्डर पर मौजूद है।
मांगों पर चर्चा करेंगे
बैठक के बाद पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा, "हम सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे और उस पर राय लेंगे। निर्णय आज सुबह, शाम या परसों तक लिया जाएगा। मंत्रियों ने कहा कि दिल्ली लौटने के बाद वे अन्य मांगों पर चर्चा करेंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply