Explained: क्या है जामा मस्जिद के सर्वे से जुड़ा विवाद और क्यों संभल में भड़की हिंसा? जानें पूरा विवाद
Why Violence Erupt in Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा भड़क उठी। जब सर्वे टीम मस्जिद के परिसर में पहुंची, तो वहां मौजूद भीड़ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध के बाद स्थिति बिगड़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने भारी संख्या में बल तैनात किया, लेकिन भीड़ ने पथराव जारी रखा, जिससे शांति व्यवस्था पर संकट आ गया।
बता दें कि,संभल के सिविल कोर्ट ने जामा मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश दिया था। याचिकाकर्ता विष्णु शंकर जैन का दावा है कि यह मस्जिद एक हिंदू मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी। उनका कहना था कि बाबर ने 1529में हरिहर मंदिर को ध्वस्त कर इस स्थान पर मस्जिद का निर्माण किया। जैन ने यह भी दावा किया कि इस मस्जिद के स्थान पर हिंदू आस्था से जुड़े कई निशान मौजूद हैं।
सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क की प्रतिक्रिया
इस मामले पर सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि जामा मस्जिद एक ऐतिहासिक स्थल है और इसे लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने 1991के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। साथ ही, जुमे की नमाज के दौरान पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी और किसी भी अराजकता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
पुलिस पर हमला, कई वाहनों में लगाई आग
सर्वे के दौरान स्थिति ने हिंसक रूप ले लिया और उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला किया। कई वाहनों में आग लगा दी गई और पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। खुद डीएम मौके पर मौजूद हैं और शांति बहाली की कोशिशों में जुटे हैं। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए 34लोगों को पाबंद किया, जिनमें सपा सांसद के पिता भी शामिल थे।
भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने हिंसा की कड़ी निंदा की और कहा कि जो लोग कानून को हाथ में लेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के आदेश का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
संभल में जारी तनाव, प्रशासन अलर्ट
संभल में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन और पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। शांति बनाए रखने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर धार्मिक विवादों को ताजा कर दिया है, जो स्थानीय शांति व्यवस्था पर असर डाल रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply