IND VS AUS TEST: पर्थ टेस्ट में यशस्वी ने रचा इतिहास, 6 साल बाद कोई भारतीय बल्लेबाज ने किया ये कारनामा
PERTH TEST THIRD DAY: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जारे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है। इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने शतक ठोक दिया है। इस शतक के साथ जायसवाल ने पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। जायसवाल ने मुश्किल पिच पर 205 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। बता दें कि यह मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है।
यशस्वी ने की सचिन की बराबरी
बता दें कि, यह 2024 के कैलेंडर ईयर में जायसवाल का तीसरा टेस्ट शतक है। मौजूदा वक्त में जायसवाल की उम्र 22 साल और 332 दिन है। वहीं दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1992 के कैलेंडर ईयर में 23 साल की उम्र से पहले 3शतक लगाए थे। इस तरह जायसवाल ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में सुनील गावस्कर और विनोद कांबली संयुक्त से रूप से अव्वल नंबर पर हैं। गावस्कर ने 1971 कैलेंडर ईयर में 4शतक ठोके थे। इसके अलावा विनोद कांबली ने 1993 के कैलेंडर ईयर में 4शतक लगाए थे।
यशस्वी ने पहले दौरे में ठोक दिया शतक
इसी के साथ जायसवाल तीसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया जाकर पहली बार में ही शतक ठोक दिया है। सबसे पहले यह कमाल मोटगनहल्ली जयसिम्हा ने किया था, उन्होंने 1967-68में ब्रिस्बेन में शतक जड़ा था। फिर 1977-78में सुनील गावस्कर ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे। गावस्कर ने भी ब्रिस्बेन ने में ही शतक जमाए थे। अब जायसवाल ने पर्थ में खेलते हुए यह कमाल कर दिया है। जायसवाल उन भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। यह जायसवाल का चौथा शतक था। लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 8 शतक के साथ नंबर एक पर हैं।
23 साल की उम्र से पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
4शतक - 1971 में सुनील गावस्कर
4शतक - 1993 में विनोद कांबली
3शतक - 1984 में रवि शास्त्री
3शतक - 1992 में सचिन तेंदुलकर
3 शतक - 2024 में यशस्वी जयसवाल
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply