धनश्री-चहल से लेकर स्मृति-पलाश तक...2025 के ग्लैमर वर्ल्ड में बिखरी कई जोड़ियां, देखें लिस्ट
Celebrity Breakups 2025: 2025बॉलीवुड और भारतीय सेलिब्रिटी जगत के लिए रिश्तों के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। जहां कुछ जोड़ियां शादी के बंधन में बंधीं, वहीं कई कपल्स ने अलग होने का फैसला लिया। इनमें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और डांसर धनश्री वर्मा से लेकर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जैसी जोड़ियां शामिल हैं। इन ब्रेकअप्स ने फैंस को झटका तो दिया ही, साथ ही, सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई। तो चलिए साल 2025में अलग हुए सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में जानते हैं।
1. धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल
साल 2025में अलग हुए सेलिब्रिटी कपल्स में पहला नाम धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का है, जिनकी शादी 2020में हुई थी, लेकिन 2025में यह रिश्ता टूट गया। मार्च 2025में दोनों ने मुंबई फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी, और अगस्त तक दोनों का तलाक फाइनल हो गया। इसके बाद दोनों की तरफ से कहा गया कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया। बता दें, इस जोड़ी की लव स्टोरी डांस क्लास से शुरू हुई थी, लेकिन कम्पैटिबिलिटी इश्यूज के चलते यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया।
2. तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
अब इस लिस्ट में दूसरा नाम बॉलीवुड एक्टर्स तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का है, जिनकी जोड़ी 'लस्ट स्टोरीज 2' से चर्चा में आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने 2023से डेटिंग शुरू की, लेकिन मार्च 2025में ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना ने विजय पर चीटिंग का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया से एक-दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दीं। सितंबर में तमन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा कि ब्रेकअप के बाद वे सेल्फ-लव और ग्रोथ पर फोकस कर रही हैं। दोनों अब अच्छे दोस्त बने रहने की बात कहते हैं।
3. स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल
साल 2025में अलग हुए सेलिब्रिटी कपल्स की लिस्ट में अगला नाम क्रिकेट और म्यूजिक जगत की जोड़ी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का है। क्रिकेटर स्मृति मंधाना और कंपोजर पलाश मुच्छल की रिलेशनशिप 2024में शुरू हुई थी, लेकिन दिसंबर 2025में यह खत्म हो गई। दोनों की शादी की रसमें तक शुरु हो चुकी थी, लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले खबर आई कि फिलहाल के लिए शादी टाल दी गई है। यह खबर फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका था। जिसके बाद से तरह-तरह की अफवाहें उड़ी, जैसे - पलाश का किसी और के साथ अफेयर, जिससे ब्रेकअप की खबरों पर बढ़ावा मिला। आखिर में, दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए अलग होने की बात को माना। इसके बाद दोनों ने अपने करियर को प्राथमिकता देने की बात कही।
4. सेलिना जेटली और पीटर हाग
एक्ट्रेस सेलिना जेटली और पीटर हाग की शादी 2011में हुई थी, जिससे उनके जुड़वा बच्चे हैं। लेकिन 2025की शुरुआत में उन्होंने अपने पति पर फिजिकल, सेक्सुअल, इमोशनल और वर्बल अब्यूज का आरोप लगाते हुए लोकल कोर्ट में डिवोर्स के लिए फाइल किया। सेलिना ने कहा कि फैसला मुश्किल था, लेकिन बच्चों की भलाई के लिए यह जरूरी है। यह ब्रेकअप बॉलीवुड में साल की बड़ी खबरों में से एक रहा।
5. संजीव सेठ और लता सभरवाल
स्टार प्लस का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तो आपको याद ही होगा। शो में अक्षरा की मां का रोल निभाने वाली लता सभरवाल ने उसी शो में उनके पति का रोल निभाने वाले संजीव सेठ से साल 2010में शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा भी है। लेकिन हाल ही में दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते से आजाद होने का फैसला किया। जिसके बाद उन्होंने सिर्फ को-पैरेंटिंग पर जोर दिया गया।
6. शुभांगी अत्रे और पीयूष पुरे
साल 2025 में अलग हुए सेलिब्रिटी कपल्स की लिस्ट में भाबीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी का रोल निभाने वाली शुभांगी अत्रे का नाम भी शामिल हैं। जिनकी शादी साल 2003 में पीयूष पुरे से हुई थी। लेकिन आपसी मन-मुटाव के चलते दोनों ने 2023 में अलग होने का आधिकारिक ऐलान किया, जिसके बाद फरवरी 2025 में उनका डिवोर्स फाइनल हुआ। शुभांगी पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने पॉपुलैरिटी मिलने के बाद पति को छोड़ दिया था। लेकिन एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए बताया था कि दोनों के अलग होने की असल वजह सालों की लड़ाई थी। इसके अलावा पीयूष को शराब पीने की भी लत थी, जिसके चलते तलाक होने के 2 महीने बाद लंबी बीमारी के बाद उनकी मौत हो गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply