करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर का निधन, करीना-सैफ और मलाइका ने दिया एक्ट्रेस को सहारा
Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में खेल के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। संजय कपूर के निधन की खबर ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया।
संजय के निधन की खबर सुनते ही करिश्मा की बहन करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ देर रात करिश्मा के मुंबई स्थित घर पहुंचीं। इस मुश्किल समय में करीना अपनी बहन के साथ खड़ी रही। इनके अलावा, करिश्मा की करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा भी अपनी बहन अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील लदाक के साथ करिश्मा के घर पहुंचीं।
संजय कपूर का आखिरी पोस्ट
बता दें, इस घटना से पहले संजय कपूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अहमदाबाद में हुए एक विमान हादसे पर शोक जताया था। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा 'अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की बेहद दर्दनाक खबर मिली। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं।'
संजय कपूर के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त, लेखक और अभिनेता सुहेल सेठ ने X पर एक पोस्ट के जरिए की। उन्होंने लिखा 'संजय कपूर के निधन से गहरा दुख हुआ। यह एक बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और सहकर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।'
करिश्मा और संजय की शादी और तलाक
नालूम हो कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद उनके रिश्ते में कटास आने लगी। जिसके चलते करिश्मा ने संजय पर मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए साल 2016 में तलाक दे दिया। बता दें, शादी से उनके दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान, हैं। तलाक होने के बावजूद, संजय अपने बच्चों के साथ नियमित रूप से संपर्क में रहते थे और उनके साथ समय बिताते थे।
Leave a Reply