England Vs Australia Ashes Test: एशेज टेस्ट के ग्राउंड में हुआ घमासान, मैदान में घुसे प्रदर्शनकारी
England Vs Australia Ashes Test: इंगलेंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का आज दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ये मैच लंदन के लॉर्ड्स ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन ही मैदान पर घमासान देखने को मिला। ये हंगामा 'जस्ट स्टॉप ऑयल'का प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के द्वारा किया गया है।
आपको बता दें कि, मैच के दौरान भीड़ में से दो प्रदर्शनकारी सीधे मैदान में घुस गए। उनके पास एक अलग प्राकर का एक ऑरेंज कलर का पाउडर था। जिस का इस्तेमाल करके वह पिच को खराब करना चाहते थे। इस कोशिश में वह ग्रांउड पर तेजी से आगे बढ़ रहे थे। लेकिन इस दौरान इंगलैंड के स्टार प्लेयर जॉनी बेयरस्टोने प्रदर्शनकारियों को समय रहते पकड़ लिया और उन्हें उठा कर मैदान के बाहर ले गए। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाकर्मियों के हाथों में सोंप दिया गया।
हालांकि इसी बीच दूसरा प्रदर्शनकारी पिच को खराब करने के लिए आगे बढ़ रहा था मगर उसे मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और गार्डस ने रोक लिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी ने छटपटाते हुएपाउडर को पीच पर डालने की कोशिश की लेकिन वह मैदान पर गिर गया। जिसके बाद मैदान को तुरंत साफ किया गया। इस पूरे मामले के चलते जॉनी बेयरस्टो के कपड़े भी खराब हो गए थे।
'जस्ट स्टॉप ऑयल' के तहत विरोध जताया
बता दें कि मैदान में घुसने वाले व्यक्तियों ने 'जस्ट स्टॉप ऑयल' अभियान के तहत विरोध जताने के लिए ऐसा किया है। दरअसल, लंदन में इन दिनों 'जस्ट स्टॉप ऑयल' प्रदर्शन हो रहे हैं। इस प्रदर्शन के तहत प्रदर्शनकारी ब्रिटेन सरकार की नई तेल, गैस और कोयला परियोजनाओं का विरोध कर रहे हैं। इनकी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द इन परियोजनाओं से जुड़े लाइसेंसों को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दे। लंदन में हो रहे 'जस्ट स्टॉप ऑयल' प्रदर्शनकारी सरकार और सरकार की नीतियों से परेशान हैं। इनका मानना है कि सरकार की पर्यावरण विरोधी नीतियों का खामियाजा सभी को भुगतना पड़ेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply