राजस्थान चुनावी हलफनामे से हुआ बड़ा खुलासा, तलाकशुदा हैं सचिन पायलट, 5 साल में संपत्ति भी हुई दोगुनी
Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दूसरा दिन था। वहीं आज टोंक विधानसभा से सचिन पायलट अपना पर्चा दाखिल किया। इस चुनावी हलफनामे की सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सचिन पायलट ने खुद को तलाकशुदा बताया है। टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से नामांकन दाखिल करते समय सचिन पायलट ने जो हलफनामा दिया है, उसमें उनकी पत्नी के नाम के आगे तलाकशुदा लिखा है।
आपको बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट ने अपने हलफनामे में सारा पायलट का जिक्र भी किया था और उनकी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया था। लेकिन 2023 के हलफनामे में उन्होंने खुद को तलाकशुदा बताया है।
अब्दुल्ला की बेटी हैं सारा फारूक
यहां हम आपको यह भी बता दें कि सचिन पायलट की शादी जम्मू-कश्मीर के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी सारा पायलट से हुई थी। सारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। सचिन और सारा के दो बेटे हैं। जिनका नाम अरन और विहान है। हालांकि, अपने हलफनामे में सचिन पायलट ने इन दोनों को अपने ऊपर निर्भर बताया है।
2004 में हुई शादी
गौरतलब है कि सचिन और सारा की शादी जनवरी 2004 में हुई थी। इस शादी में बहुत कम लोगों को बुलाया गया था।
2014 में दोनों के अलग होने की थी चर्चा
सचिन पायलट और सारा के अलग होने की चर्चा पहले भी हो चुकी है। नौ साल पहले भी दोनों के अलग होने की खबरें आई थीं। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सचिन पायलट और सारा के अलग होने की चर्चाएं थीं लेकिन उस वक्त इन्हें अफवाह बताकर खारिज कर दिया गया था।
5 साल में सचिन की संपत्ति हुई दोगुनी
इसके अलावा चुनावी हलफनामे में खुलासा हुआ है कि सचिन पायलट की संपत्ति पांच साल में लगभग दोगुनी हो गई है। 2018 के हलफनामे में जहां सचिन ने अपनी संपत्ति 3।8 करोड़ रुपये बताई थी, वहीं इस साल यानी 2023 में यह बढ़कर करीब 7।5 करोड़ रुपये हो गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply