PM Modi in Meerut: '2024 का चुनाव विकसित भारत के लिए', मेरठ से चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए बोले PM मोदी
PM Modi Meerut Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में जनसभा कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती क्रांति और क्रांतिकारियों की धरती है। इस धरती ने देश को चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत दिये हैं। हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।' मैं चौधरी साहब को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
2024 का चुनाव विकसित भारत के लिए
उन्होंने कहा कि इस धरती से मेरा एक अलग रिश्ता है। 2014 और 2019 में मैंने अपना चुनाव अभियान मेरठ से शुरू किया था। अब 2024 चुनाव की पहली रैली मेरठ में ही हो रही है। 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने के बारे में नहीं है। चुनाव यह नहीं है कि कौन सांसद बने और कौन नहीं, इस बार का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनायेगा।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था तो देश में गरीबी थी, जब देश पांचवें स्थान पर पहुंचा तो 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकलने में सफल रहे। जब भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचेगा तो न सिर्फ देश से गरीबी दूर होगी, बल्कि एक मजबूत मध्यम वर्ग भी देश को नई ऊर्जा देगा।
'जिसे किसी ने नहीं पूछा, उसे मोदी ने पूजा'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं गरीबी से तपकर यहां पहुंचा है। इसलिए हर गरीब का दुख और पीड़ा, तकलीफ मैं भलीभांति समझता हूं। हमने गरीबों के लिए योजनाएं बनाईं। इलाज के लिए 5लाख रुपए तक की आयुष्मान योजना बनाई, हमारी सरकार 80करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है। जिसे किसी ने नहीं पूछा, उसे मोदी ने पूजा है।
पीएम मोदी ने गिनाए अपनी सरकार के काम
मुद्रा योजना ने करोड़ों बहनों को पहली बार अपना बिजनेस शुरू करने का सिंबल दिया है, पिछले 10साल में 10करोड़ बहनें स्वयंसहायता समूह से जुड़ी हैं। इससे हमारी बहनों को अतिरिक्त कमाई होने लगी है। 10साल सुविधा, सुरक्षा, सम्मान के रहे हैं। इन 10सालों में ढाई करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली कनेक्शन दिए गए। 50करोड़ गरीबों के बैंक खाते खुले हैं। 11करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर दिए गए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। महिलाओं को आधुनिक ड्रोन दिए जा रहे हैं। 3करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का काम किया गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply