Dussehra 2023: 23 या 24 अक्टूबर कब मनाया जाएगा दशहरा, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त
Dussehra 2023 : नवरात्रि शुरु होने वाली है। नवरात्रि के 9 दिनों के बाद दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। दशहरा पूरे देश में धूमधाम से मचाया जाता है। इस दिन रावण दहन किया जाता है। दशहरा के त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। वहीं हर साल दशहरा का त्योहार पंचाग के अनुसार, आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। लेकिन वहीं इस साल यह किस दिन मनाया जाएगा, इसकी तिथि को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि दशहरा 23 को है तो वहीं कुछ इसकी तिथि 24 अक्टूबर बता रहे हैं।
पंचांग के अनुसार, आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर शाम 05:44 से शुरू होगी और इसका समापन 24 अक्टूबर दोपहर 03:24 पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार दशहरा और विजयदशमी का पर्व 24 अक्टूबर 2023 को ही मनाया जाएगा।
दशहरा का पूजा का मुहूर्त
वहीं दशहरा पूजा की बात की जाए तो वो दशहरा के दिन शाम 5 बजकर 43 मिनट से लेकर करीब ढाई घंटे तक रावण दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा। दशहरे के दिन सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक पूजा का अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इसके बाद दोपहर में 1 बजकर 19 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक पूजा का दूसरा मुहूर्त रहेगा।
दशहरा का महत्व
वहीं दशहरा मनाए जाने की वजह की बात करें तो पहला यह कि, शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि के दिन ही मां दुर्गा ने चंडी रूप धारण कर महिषासुर नामक असुर का वध किया था। वहीं इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए दशहरा मनाया जाता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply