यूक्रेन ने पुतिन को मारने के लिए भेजे थे ड्रोन? रूसी सैन्य अधिकारी के दावे ने दुनियाभर में मचाई हलचल
Russia-Ukraine War: पिछले दो सालों से रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग चल रही है। अभी भी हर दिन दोनों ओर से बड़े स्तर पर एक-दूसरे पर ड्रोन अटैक किया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों से लेकर सैनिक की मौतें हो रही हैं। इस बीच एक रूसी कमांडर दावे ने दुनिया में हलचल मचा दी है। रूसी सैन्य अधिकारी यूरी डैशकिन ने दावा किया है कि यूक्रेन ने ड्रोन से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को निशाना बनाने की कोशिश की है। हालांकि, उस ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया गया। दरअसल, रूसी सेना के अनुसार, बीते हफ्ते पुतिन कुर्स्क क्षेत्र की यात्रा पर गए थे। उसी दौरान उनके हेलीकॉप्टर को यूक्रेनी ड्रोन से निशाना बनाया गया, जिसमें पुतिन बाल-बाल बचे। बता दें, 21 मई को पुतिन को पुतिन कुर्स्क के दौरे पर थे। 20 से 22 मई के बीच यूक्रेन ने कुर्स्क क्षेत्र पर ड्रोन हमले को तेज कर दिया था।
सीजफायर पर नहीं बनी बात
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर करवाने की खूब कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत भी की। इसके अलावा तुर्कीए में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच कई दौर की चर्चा भी हुई। लेकिन सीजफायर को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। हालांकि, दोनों मे 1000-1000 बंदियों को छोड़ने पर सहमति जताई, जिसकी प्रक्रिया को रविवार को पूरा कर लिया गया। रिहा किए गए लोगों में 120 आम नागरिक शामिल हैं।
पुतिन पर बिफड़े ट्रंप
पिछले ही हफ्ते पुतिन से करीब दो घंटे फोन पर बात करके सबकुछ अच्छा होने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अचानक से पुतिन पर भड़क गए हैं। ट्रंप ने रूस के द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य शहरों में भीषण ड्रोन हमले की आलोचना की है। साथ ही उन्होंने कहा, "रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मेरे हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन उनके साथ कुछ हुआ है। वे बिल्कुल पागल हो गए हैं। पुतिन अनावश्यक रूप से बहुत से लोगों को मार रहे हैं। बिना किसी कारण के यूक्रेन के शहरों में मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं।" साथ ही ट्रंप ने पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना चाहते हैं, तो यह रूस के पतन का कारण बनेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply