दिल्लीवासियों पर पड़ी दोहरी मार, बाढ़ के बाद अब होगी पानी की किल्लत
नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना ने विकराल रूप धारण कर रखा है। लगातार जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली रेल ब्रिज पर सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 208.41 तक जा पहुंचा है। राजधानी ने यमुना में इतना पानी कभी नहीं देखा है। 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर पहुंचा था। तक़रीबन 5 दशक से अधिक के इतिहास में ये पहली बार है जब यमुना का जलस्तर इतना पहुंचा है। वहीं यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए है। जिसकी वजह सेदिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।
पिछले तीन दिनों में, दिल्ली में यमुना नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि देखी गई है। रविवार सुबह 11 बजे 203.14 मीटर से शुरू होकर जलस्तर सोमवार शाम 5 बजे तक बढ़कर 205.4 मीटर हो गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। यह उल्लंघन अनुमान से 18 घंटे पहले हुआ, जो स्थिति की गंभीरता को उजागर करता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply