NDA संसदीय दल की बैठक में सांसदों से क्या बोले पीएम मोदी, किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
नई दिल्ली: NDA संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव में एनडीए की जीत के लिए सभी एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी। पीएम मोदी ने सभी एनडीए सांसदों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए काम करने का मार्गदर्शन दिया। पीएम ने जनता के जीवन को आसान बनाने और उन्हें कोई समस्या न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी क्षेत्रों में सुधार करने पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि कानूनों से लोगों की मदद होनी चाहिए। उन्होंने सांसदों से युवाओं से जुड़ने का भी आग्रह किया। मैं इस मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार व्यक्त करता हूं। एनडीए संसदीय दल की यह बहुत अच्छी बैठक थी।"
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी NDA सांसदों को देश के लिए और अपने संसदीय क्षेत्र के लिए, राज्य के लिए क्या-क्या करना है, उसके लिए मार्गदर्शन दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जिंदगी को सुधारने के लिए सुधारों पर बहुत जोर दिया है। देश के आम लोगों की जिंदगी को आसान और आरामदायक बनाने के लिए सुधार, हर क्षेत्र में सुधार होने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत साफ शब्दों में कहा है कि कोई भी ऐसा कानून, नियम नहीं होना चाहिए, जो बिना मतलब नागरिकों को परेशान करें। कानून लोगों पर बोझ नहीं बल्कि उनकी सुविधा के लिए होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरे कार्यकाल में देश को और तेजी से आगे ले जाने के लिए और तेजी से काम करने के लिए कहा है। बहुत अच्छी बैठक हुई है।
आज लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा शुरू होगी- किरेन रिजिजू
एनडीए संसदीय दल की बैठक पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा शुरू होगी। राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज वंदे मातरम पर दो दिवसीय चर्चा का नेतृत्व करेंगे। कुछ विपक्षी सदस्यों ने कहा है कि वंदे मातरम पर चर्चा चुनाव के कारण हो रही है। ऐसा कहना गलत है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply