लड़की के पिता की मौत के बाद मुंह बोले मामा ने ही की मासूम के साथ दरिंदगी, अटैक के बाद सच आया सामने
Delhi News: राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। हवस चाहे जिस्म की हो या फिर पैसे की वो इंसान के मन में एक लालच पैदा कर ही देती है। ये एक ऐसा दरिंदा जिसे रिश्ते , भरोसा, भगवान और समाज कुछ भी दिखाई नहीं देता है। वो बस महिला के साथ दरिंदगी करता रहता है और उसे ये सब करना अच्छा लगता है। तो वहीं, राजधानी दिल्ली में दरिंदगी की एक ऐसी कहानी सामने आई है जहां दिल्ली सरकार के एक अफसर की करतूत ने इंसानियत का शर्मसार कर दिया। हालांकि अब दिल्ली पुलिस ने आरोपी परमोदय खाका और उसकी पत्नी सीमा को गिरफ्तार कर लिया है।
कहानी की शुरुआत 2020 से हुई
इस कहानी की शुरुआत साल 2020 में हुई थी, जब हमारा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया कोरोना महामारी झेल रही थी। उस वक्त लड़की की उम्र 14 साल की थी। उसे दुनियादारी की समझ बिल्कुल नहीं थी। वो अपने पिता और मां के साथ अकसर बुराड़ी के चर्च जाया करती थी, जहां उसके पिता की दोस्ती दिल्ली सरकार के एक सरकारी अफसर के साथ हो गई थी। वो ज्यादातर चर्च में मिला करते थे। उस लड़की की मां उस अफसर को भाई करती थी। लेकिन वो मासू उसे मामा कहकर बुलाती थी
सीएम केजरीवाल ने अफसर को किया बर्खास्त
मामला सामने आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारी को निलंबित कर दिया, इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने आज शाम 5 बजे तक मुख्य सचिव से इस मामले में रिपोर्ट भी मांगी है। ऐसा माना जा रहा था कि आरोपी अधिकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी के ओएसडी के तौर पर तैनात था इस बीच मंत्रालय ने कहा है कि आरोपी डिप्टी डायरेक्टर को आतिशी के पदभार संभालने के तुरंत बाद हटा दिया गया था।
पिता की मौत के बाद बड़ी परेशानी
लॉकडाउन के बाद जैसे-जैसे सभी की गाड़ी पटरी पर वापस आने लगी थी। लेकिन लोगों के मन में कोरोना का खौफ जारी था। इसी दौरान उस लड़की के पिता की मौत हो गई। उस वक्त उस लड़की की उम्र करीब 14 साल थी उसके पिता की मौत ने उसकी मां को भी तोड़कर रख दिया था ऐसा लगने लगा था कि उनकी दुनिया उजड़ गई। जिसके बाद परिवार के सदस्य कुछ दिन तक गहरे सदमे रहे और उसकी मां को चिंता सताने लगी थी।
मां के मुंहबोले भाई ने की मासूम के साथ दरिंदगी
जिसके बाद उसकी मां उसको अपने मुंहबोले भाई और दिल्ली सरकार में मौजूद उस अफसर के यहां पर लेकर गई और उनसे मुलाकात की। अफसर ने उनकी बेटी को अपने घर में रहने का प्रस्ताव दिया। लड़की की मां ने अपने भाई पर भरोसा किया क्योंकि वो अकसर चर्च में मिला करते थे। लड़की की मां पर कई ऐसी वजह थी जिससे वो उस इंसान पर भरोसा कर सकें। ऐसा लग रहा था कि लड़की औऱ इसकी मां को अपने पिता की कमी खल रही है और करीब 4 महीने का समय बीत चुका था।
बेटी की खामोशी से सच आया सामने
दरअसल, इन 4 महीनों के दौरान लड़की ने कई बार अपनी मां से बात की और वापस आने की बाच कही। इसी दौरान उसकी तबीयत भी कुछ ठीक नहीं रहती थी। लेकिन वो लड़की जनवरी 2021 में ही वापस लौट गई। उसकी मां ने जब इस बात पर ध्यान दिया कि उनकी बेटी खामोश और बदली-बदली सी थी। घर वापस आ जाने के बाद उसे एंजाइटी के दौरे पड़ने लगे। उसे पैनिक अटैक आने लगे थे।
मामा ने ही क दरिंदगी
उस लड़की के साथ दरिंदगी करने वाला कोई और नहीं बल्कि वहीं मुंहबोले मामा थे। जिसके घर वो लड़की चार महीने से रह रही थी। इतना ही नहीं, पीड़िता जब प्रेग्र्नेंट हो गई थी तो इस बात को उसने डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को बताई थी। लेकिन आरोपी की पत्नी ने उसे यह बात कहीं और बाहर न जाने की सलाह दी और फिर अपने बेटे से दवाई मंगवाई और उसे खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply