औरंगजेब लेन का बदल गया नाम, अब बोलिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन
देश की राजधानी दिल्ली के औरंगजेब लेन का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम लेन कर दिया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की Lutyens' Delhi में औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन कर दिया गया है। NDMC ने अपने सदस्यों की बैठक में सड़क का नाम बदलने की मंजूरी दे दी है। दरअसल NDMC ने अगस्त 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था। बता दें कि, औरंगजेब लेन अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वी राज रोड से जोड़ती है।
क्या बोले NDMC उपाध्यक्ष
NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि, नई दिल्ली की धारा 231 की उप-धारा (1) के खंड (ए) के संदर्भ में NDMC क्षेत्र के अंतर्गत 'औरंगजेब लेन' का नाम बदलकर 'डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम लेन' करने पर विचार करने के लिए परिषद के समक्ष एक एजेंडा आइटम रखा गया था। साथ ही उन्होंने कहा है कि परिषद ने औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम लेन करने को मंजूरी दे दी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply