Delhi Air Pollution: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों में रहेगी सर्दी की छुट्टी
Delhi Air Pollution: दिल्ली और आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने स्कूलों को सर्दी की छुट्टी घोषित करने के दिए गए निर्देश दिए हैं। वहीं 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलाने के निर्देश दिए हैं।
वहीं इससे पहले बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने 03 और 04 नवंबर को स्कूलों में फिजिकल क्लासेस बंद करके ऑनलाइन क्लासेस पर शिफ्ट कर दिया था। जिसको बाद में 10 नवंबर तक बढ़ा दिया गया। अब राष्ट्रीय राजधानी में 18 नवंबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है।
बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला
दरअसल, स्कूलों में ठंड की छुट्टियां दिसंबर-जनवरी के महीने में घोषित की जाती हैं लेकिन इस बार सरकार ने काफी पहले सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। दिल्ली सरकार का यह फैसला बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं।
वायु प्रदूषण 'खतरनाक' स्थिति में कायम
पिछले काफी दिनों से दिल्ली में वायु प्रदूषण 'खतरनाक' स्थिति पर बना हुआ है। दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स900 के पार तक पहुंच चुका है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10वीं और 12वीं क्लास छात्रों को छोड़कर सभी क्लासेस 10 नवंबर तक ऑनलाइन मोड में चल रही थीं। लेकिन इस दौरान केजरीवाल सरकार ने समय से पहले ही सर्दी की छुट्टियां घोषित करने का निर्देश जारी किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply