Delhi Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 10 नवंबर तक सभी प्राइमरी स्कूल रहेंगे बंद
Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, शिक्षा मंत्री आतिशी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचे वायु प्रदूषण को देखते हुए 10 नवंबर तक प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का सरकार ने फैसला लिया है। वहीं ग्रेड 6से 12के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट होने का ऑप्शन दिया गया है।
आतिशी ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर स्वास्थ्य के लिहाज से अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। खास तौर पर यह बच्चों के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकता है। यही कारण है कि दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों को 10नवंबर 2023तक बंद करने का निर्णय लिया है।
दो दिन के लिए बंद किए गए थे स्कूल
इससे पहले 2 नवंबर को दो दिन के लिए सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया था दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जानकारी देते हुए कहा था कि सभी प्रीस्कूल, प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं को 3 और 4 नवंबर को बंद करने का आदेश दिया गया था। इस दौरान एमसीडी के भी स्कूल 03 और 04 नवंबर को बंद रखने का आदेश दिया गया था।
प्रदूषण से नहीं मिलने वाली राहत
बताया गया था कि छात्रों के लिए कक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। वहीं, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए स्कूल खुले रखने के आदेश दिए गए थे। वहीं दिल्ली में रविवार के दिन भी लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिलने वाली है। केंद्रीय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के शादीपुर इलाके में लोगों को सबसे ज्यादा पॉल्यूशन का सामना करना पड़ रहा है। बीते तीन दिनों से दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply