भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने की 4 राउंड फायरिंग
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है, चंद्रशेखर दिल्ली से अपने घर सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बे जा रहे थे। जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की गाड़ी से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की। एक गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। इस फायरिंग में चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी के शीशे भी टूट गए हैं।
सहारनपुर किया गया रैफर
बता दें कि, फायरिंग की घटना के बाद चंद्रशेखर को देवबंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद उन्हें सहारनपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चंद्रशेखर पर हुए जानलेवा हमले की सूचना के बाद से अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
कार्यकर्ता के घर आए थे चंद्रशेखर
बता दें कि, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद देवबंद में संगठन के एक साथी एडवोकेट अजय के घर गए थे। अजय की मां का 2 दिन पहले निधन हो गया था। चंद्रशेखर जैसे ही अजय के घर से बाहर निकलकर अपनी कार तक पहुंचे, तभी दूसरी कार से आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।
ट्वीट कर दी सूचना
बता दें कि, हमले की सूचना चंद्रशेखर के राजनीतिक दल आजाद समाज पार्टी ने ट्वीट कर दी है। ट्वीट में लिखा है कि, देवबंद में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। ये बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply