राहुल गांधी के US दौरे पर भाजपा ने खड़े किए सवाल, फोटो भी की साझा
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर सवाल उठा दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सवाल किया है कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान उनके साथ जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोग क्यों थे? यह जानते हुए भी कि सोरोस देश के खिलाफ काम कर रहे हैं, फिर भी उनसे जुड़े लोग उनके साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे की एक फोटो भी साझा की है। फोटों में दिखाई दे रहा है कि, एक बैठक के दौरान राहुल गांधी और अन्य लोग बैठे हैं। इसमें एक महिला भी शामिल हैं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उस महिला का नाम सुनीता विश्वनाथ बताया है। उन्होंने दावा किया है कि सुनीता को अमेरिकी उद्योगपति सोरोस से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। स्मृति ने सवाल किया है कि राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि वे लोगों के साथ क्या बात कर रहे थे?
राहुल पर बोला हमला
स्मृति ईरानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले भी यह मुद्दा उठाया है। हम सब जानते हैं कि किस प्रकार से सोरोस भारत में लोकतांत्रित तरीके से चुनी हुई सरकार को हटाना चाहते हैं। जब सोरोस के इरादे हर हिंदस्तानी को पता थे, तो ऐसी क्या मजबूरी थी कि राहुल ने सोरोस के सहयोगी के साथ बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पब्लिक डोमेन इंटरनेट पर राहुल की चार जून की न्यूयॉर्क की बैठक में पंजीकरण के लिए एक व्यक्ति का नाम और नंबर दिया गया, उस व्यक्ति के संबंध इस्लामिक सर्कल ऑफ नॉर्थ अमेरिका से पाए गए। इस संगठन के बारे में 28 फरवरी 2019 को यूएस कांग्रेस यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में एक प्रस्ताव के बारे में कहा गया कि इसका संबंध और संपर्क जमात-ए इस्लामी के साथ है। ऐसा क्यों है कि उनका सहारा लेने की आखिर जरूरत पड़ गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply