Cyclone Hamoon: खतरनाक हुआ चक्रवात हामून, इन सात राज्यों में बारिश का अलर्ट
Cyclone Hamoon: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान हामून उठ रहा है जिसको लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान हामून के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ गहरा दबाव, पिछले 6घंटों के दौरान 14किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा और चक्रवाती तूफान में बदल गया। IMDके मुताबिक, अगले 12घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर इसके एक तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
वही मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मिजोरम और मेघालय समेत सात राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। दूसरी तरफ, ओडिशा सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में, मौसम विभाग ने पूर्व मेदिनीपुर, कोलकाता और दक्षिण 24परगना जिलों के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ आंधी और हल्कि-फुल्की बारिश की संभावना जताई है।
चक्रवाती तूफान 'तेज'को लेकर दी जानकारी
मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान 'तेज' को लेकर भी जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 24अक्टूबर ‘तेज’को यमन-ओमान तटों को पार कर सकता है, जो कि बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान होगा। भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125किमी प्रति घंटे से लेकर 140किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। एक बयान के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान ‘तेज’ अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।
उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ेगा ‘तेज’
रविवार सुबह 8:30 बजे यह सोकोट्रा (यमन) से लगभग 160 किमी पूर्व-दक्षिण, सलालाह (ओमान) से 540 किमी दक्षिण-पूर्व और अल ग़ैदाह (यमन) से 550 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। बयान में कहा गया कि इसके बाद अगले तीन दिन में बांग्लादेश और पास के पश्चिम बंगाल तटों तथा उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply