‘ढांचागत मजबूती... गुटबाजी छोड़ो...’, CWC बैठक में खरगे ने सभी पार्टियों को दी ये नसीहत
CWC MEETING:हैदराबाद में चल रही कांग्रेस की दो दिवसीय बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी पार्टियों को एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी है। साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव पूरा जोर लगाने की बता कही है। खरगे ने बैठक में कहा कहा कि इस साल के अंत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सभी एकजुट होकर काम करें।
बैठक में खरगे ने इन तीन बिंदुओं पर डाला जोर
दरअसल सीडब्यूसी की बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष, CLP, विधान मंडल दल के नेता और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ( एआईसीसी) के पदाधिकारी शामिल थे। इस बैठक में खरगे ने मूल रूप से तीन बिंदुओं पर जोर डाला। जिसमें पार्टी की ढांचागत मजबूती, गुटबाजी छोड़कर एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने और चुनावों के लिए अचूक रणनीति बनाकर वोटरों से लगातार संपर्क बनाए रखनाशामिल है।
कांग्रेस ने लंबी लड़ाई लड़ी- खरगे
खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने लंबी लड़ाई लड़ी। नेहरू जी और सरदार पटेल ने हैदराबाद को मुक्त कराया। आज इस बैठक से ठोस संदेश का इंतजार देश कर रहा है। भविष्य की चुनौतियां संविधान को बचाने की है। एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं, गरीबों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बचाने की चुनौती है। कांग्रेस ने अपने 138सालों के गौरवशाली इतिहास में एक से बड़ी एक चुनौतियों पर विजय हासिल की है।
इसके अलावा खरगे ने कहा कि 'अगले दो-तीन महीने में पांच राज्यों में चुनाव होना है। जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। वहीं लोकसभा चुनाव भी आने वाले है। इन चुनाव नें महज छह महीने हैं। इसलिए हमें वोटरों के साथ लगातार संपर्क में रहना है। उनके सवालों का जवाब देना है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply