‘हिन्दुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Up crime: गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। एक महीने के बाद भी फिल्म का फैंस के मन से क्रेज नहीं निकला है। इस बीच खबर सामने आई है। कि गदर-2 देखकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारा लगाने पर युवक की हत्या कर दी। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके दोस्तों ने की है। यह घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के आईटीआई मैदान में हुई है।
भारत माता के नारे लगाने पर युवक की हत्या
जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के आईटीआई मैदान में देर शाम 2युवक मोबाइल पर अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म गदर-2देख रहे थे। इसी बीच एक सीन पर मलकीत सिंह ने अपना रिएक्शन दिया तो बगल में खड़े विशेष समुदाय के लड़कों ने उसकी लात घूसों से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती करवा गया। लेकिन आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ने तीन टीम बनाकर आरोपियों की टीम बनाई। करीब 1बजे तक सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि फिल्म देखने के दौरान नशे की हालत में बैठे कुछ विशेष समुदाय के युवकों को भारत माता और हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना रास नहीं आया। उन्होंने इसके लिए झगड़ा करते हुए मलकीत सिंह की क्रूरता से हत्या कर दी।वहीं मृतक के परिजनों का ये भी आरोप है कि मलकीत की हत्या में शामिल आरोपियों का कांग्रेसी नेताओं से परिचय है, इसी प्रभाव के चलते कुछ लोगों को बचाने का प्रयास भी हो रहा है। परिजन न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply