थम नहीं रहा ‘The Kerala Story’ का विवाद, शशि थरूर ने फिल्म को लेकर कह दी ये बात
‘The Kerala Story’ Controversy: फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर विवाद बढ़ते ही जा रहा है। पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी फिल्म की आलोचना की थी। अब वही इस विवाद पर कांग्रेस सांसद शशि थरुर का बयान आया है। उन्होने इस फिल्म पर आपत्ति जताई है।कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फिल्म की आलोचना करते हुए कहा कि यह हमारे केरल की कहानी नहीं है।कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि यह आपके केरल की कहानी हो सकती है, लेकिन यह हमारे केरल की कहानी नहीं है।
केरल के मुख्यमंत्री कर चुकें है फिल्म की आलोचना
इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी फिल्म की आलोचना करते हुए फिल्म को संघ परिवार का प्रोपेगेंडा बताया था। विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि यह फिल्म केरल को बदनाम करने और राज्य को सांप्रदायिक रूप से बांटने के लिए बनाई गई है। उन्होंने लिखा कि फिल्म के ट्रेलर से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म ने संघ परिवार के प्रोपेगेंडा को अपनाया है, जो केरल जैसी धर्मनिरपेक्ष भूमि को आतंकवादियों के गढ़ के रूप में स्थापित करता है। विजयन ने कहा था- फिल्म का केंद्रीय विषय लव जिहाद एक साजिश है, जिसे जांच एजेंसियों, अदालत और यहां तक कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रोपेगेंडा फिल्मों का उपयोग करने का एक कारण यह है कि परिवार के राजनीतिक डिजाइन केरल में काम नहीं करते हैं, जैसा कि देश के अन्य हिस्सों में होता है। यही कारण है कि वे झूठी कहानियों के माध्यम से केरल में विभाजनकारी नीतियों के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
क्या है विवाद
दरअसल, फिल्म 'द केरल स्टोरी' दावा करती है कि केरल से 32 हजार हिंदू और ईसाई लड़कियों का जबरन धर्म बदला गया था। यहीं नहीं इन लड़कियों को ISIS में शामिल होने के लिए देश से बाहर भी भेजा गया था। फिल्म के इसी दावे पर विवाद खड़ा हो गया है।बताते चलें, इस फिल्म में देश की हिंदू और ईसाई महिलाओं की आपबीती दिखाई गई है, जिनका ब्रेनवॉश करके पहले उन्हें इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया और बाद में आईएसआईएस आतंकवादी बना दिया गया। डायरेक्टर सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं। वहीं, फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहाणी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply