CM Yogi: नवरात्रि पर सीएम योगी का महिलाओं को तोहफा, 'मिशन महिला सारथी' का किया उद्घाटन
CM Yogi: पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। दरअसल, यूपी के सीएम रविवार को अयोध्या पहुंचे इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन महिला सारथी' का उद्घाटन किया। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने 51इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाई।
मिशन महिला सारथी का किया उद्घाटन
मिशन महिला सारथी का उद्घाटन करते हुए सीएम बोले,''उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को राज्य में परिवहन की रीढ़ माना जाता है। चाहे गांव हो या शहर, लोग बसों से यात्रा करते थे। अब एयरपोर्ट की तर्ज पर बस स्टेशन बनाए जाएंगे। इस पर काम शुरू हो गया है। अब हम इलेक्ट्रिक बसों की ओर भी जा रहे हैं।"
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिन 51बसों को रवाना किया है वो प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दौड़ेंगी। सबसे खास बात ये है कि इन बसों की ड्राइवर और कंडक्टर महिलाएं ही होंगी। सीएम योगी ने आगे कहा कि जहां नारी का सम्मान होगा, उनकी गरिमा की रक्षा होगी, वह स्वावलंबी होंगी, वह समाज सशक्त व आत्मनिर्भर होगा और सर्वांगीण विकास की बुलंदियों को छूता हुआ दिखाई देगा। यूपी के सीएम ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों से कोई प्रदूषण नहीं होता है, आवाज भी नहीं होती है। यानी तकनीक का उपयोग करके हम जीवन में बहुत कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।
नौसेना शौर्य संग्रहालय का किया शिलान्यास
इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पास ₹23 करोड़ की लागत से बनने वाले देश के पहले नौसेना शौर्य संग्रहालय का भूमि पूजन और शिलान्यास भी किया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में बताया कि नौसेना संग्रहालय के पास ही सेना में शहीद हुए प्रदेश के जवानों, अलग-अलग राज्यों में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहीद हुए सुरक्षाबलों के जवानों के लिए एक स्मारक बनाया जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply