पराली जलाने वाले मुद्दे पर सीएम मनोहर लाल का बयान, बोले- ये व्यावसायिक उत्पाद बन गया हैं जिसका मूल्य मिलता हैं
पंचकुला:दिल्ली में लगातार हवा प्रदूषित हो रही है और इसका कारण हरियाणा और पंजाब में जलाई जा रही पराली बताया जा रहा है। हालांकि पंजाब से तो सोशल मीडिया पर पराली जलाने की कई वीडियो सामने आ चुके है जिससे पंजाब की और से तो साप हो चुका है कि पंजाब में पराली आज भी जलाई जाती है। लेकिन इस पर अब हरियाणा के मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है।
पराली को लेकर हरियाणा सीएम का बयान
दरअसल पंचकुला में हरियाणा के सीएम पहुंचे थे। जहां उन्होंने पराली जलाने पर कहा, कि "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग इस पर राजनीति करते हैं। इस पर राजनीति करने वाले को किसी तरह से कोई लाभ नहीं हो रहा बल्कि इसका उन पर असर पड़ रहा है। हमने हरियाणा में बहुत कुछ नियंत्रित किया है।
“पराली एक व्यावसायिक उत्पाद है इसका मूल्य मिलता है”
उन्होंने आगे कहा कि पराली एक व्यावसायिक उत्पाद बन गया है और इसका मूल्य मिलता है। मैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान से अपील करता हूं कि अगर हमारी सहायता की आवश्यकता हो तो हम हमेशा देने के लिए तैयार हैं। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।"
बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिजौर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कालका के गांव माजरा मेहताब हॉट बैलून सफारी का शुभारंभ किया। पंचकूला में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है। इसकी शुरुआत इससे पहले भी मुख्यमंत्री द्वारा मोरनी के टिककर ताल में वोटिंग और अन्य एडवेंचर का शुभारंभ किया गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply