छत्तीसगढ़ में स्कॉर्पियो और ट्रक में भीषण भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, कई घायल
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक स्कॉर्पियो और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
जांजगीर-चांपा जिले के NH-49 पर स्थित शिवाजी चौक पेंड्री–सुकली के पास देर रात स्कॉर्पियो और ट्रक की सीधी टक्कर में हुए भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद आज सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिए गए। मृतकों में दो भारतीय सेना के जवान भी शामिल हैं, जिनका अंतिम संस्कार आर्मी प्रोटोकॉल के तहत सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिवारों को तात्कालिक अनुग्रह राशि प्रदान की जा रही है। वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। प्रशासन ने प्राथमिक जांच में यह स्थान दुर्घटना संभावित पाया है और भविष्य में इसे ब्लैक स्पॉट घोषित किया जाएगा। साथ ही सड़क किनारे मौजूद अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मृतकों के नाम इस प्रकार हैं
1. विश्वनाथ देवागन पिता सुखरु देवागन (उम्र 43 वर्ष)
2. राजेंद्र कश्यप पिता कोमल कश्यप (उम्र 27 वर्ष) – भारतीय सेना के जवान
3. पोमेश्वर जलतारे पिता पुरुषोत्तम जलतारे (उम्र 33 वर्ष) – भारतीय सेना के जवान
4. भूपेंद्र साहू पिता रेशम साहू (उम्र 40 वर्ष)
5. कमलनयन साहू पिता रामचरण साहू (उम्र 22 वर्ष)
हादसे में घायल तीन लोगों का उपचार सिम्स बिलासपुर में चल रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है, जबकि घटना के बाद गांवों में शोक का माहौल बना हुआ है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply