Chhattisgarh CM: विष्णुदेव साय ने ली छत्तीसगढ़ सीएम की शपथ, अरुण साहू बने डिप्टी सीएम
Chhattisgarh CM: छत्तीसगढ़ में आज नए सीएम की ताजपोशी हो गई। विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के सीएम पद की शपथ ली है। वहीं अरुण साहू डिप्टी सीएम की शपथ लिए।विष्णुदेव के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन और बीजेपी के क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कई नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण का ये कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में किया था।
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया माल्यार्पण
वहीं शपथ ग्रहण के इस कार्यक्रम से पहले विष्णु देव साय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’पर पोस्ट करते हुए लिखा,''छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, हम सबके प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। भाजपा सरकार ने जिस ध्येय के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, उस ध्येय को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा।''
मां का लिया आशीर्वाद
इसके साथ ही साय इस कार्यक्रम से पहले अपनी माता जी से मिलने गए और उनका आशीर्वाद लिया। साय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के दी और लिखा, आज शपथ ग्रहण से पूर्व अपनी माता जी के चरण स्पर्श कर उनसे छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का आशीर्वाद लिया। माँ मेरी प्रेरणास्रोत है, उन्होंने मुझे हमेशा जनसेवा के लिए प्रेरित किया है।'' मां जसमनी देवी ने आरती उतारी जबकि पत्नी ने कौशल्या देवी ने मिठाई खिलाकर पति को शपथ ग्रहण के लिए विदा किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply