Priyanka Gandhi in Chhattisgarh: बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में होगी जाति जनगणना, प्रियंका गांधी ने किया ऐलान
Priyanka Gandhi in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्राने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "मैं घोषणा करता हूं कि अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाती है तो हम बिहार की तरह राज्य में भी जाति जनगणना कराएंगे।
प्रियंका गांधी ने कहा कि समय के साथ ही भरोसा पैदा होता है। आज अगर आपको छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर भरोसा है तो इसलिए कि यहां की मौजूदा सरकार कांग्रेस की एक पुरानी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। मेरे परिवार का छत्तीसगढ़ से पुराना नाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पं. नेहरू यहां आये थे। मेरी दादी इंदिरा जी ने 1972 में बस्तर का दौरा किया था। मेरे पिता और मां ने भी छत्तीसगढ़ के लोगों की समस्याओं को समझने और परामर्श लेने के लिए कई बार बस्तर का दौरा किया। ऐसे बना छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी पर भरोसा है।
पंचायतों में 33%महिला आरक्षण कांग्रेस की सरकार ने दिया- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी जी से लेकर राजीव गांधी जी तक, पंचायती राज का सपना कांग्रेस की सरकार ने पूरा किया है। पंचायतों में 33%महिला आरक्षण कांग्रेस की सरकार ने दिया। एक समय था जब जनप्रतिनिधियों की संख्या बहुत कम थी। सभी छोटे-बड़े निर्णय एक जगह केंद्रित थे।लेकिन पंचायती राज से लोकतंत्र जन-जन तक पहुंचा और आज क्षेत्र की जरूरत के अनुसार फैसले लिए जाते हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार पंचायती राज को मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले गांव की सभाओं में जहां महिलाएं बहुत दूर पीछे बैठा करती थीं, वहीं आज महिलाएं सभाओं का नेतृत्व और संचालन दोनों करती हैं। कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है।
Leave a Reply