Rahul Gandhi News: ‘…जाति जनगणना से क्यों डरते हैं’ पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने कसा तंज
Rahul Gandhi News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी ने पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के 90 में से सिर्फ 3 सचिव OBC समाज के हैं। किसी को चोट लगती है तो डॉक्टर एक्स-रे कराने के लिए कहता है जिससे पता चल सके कि कितनी चोट लगी है। जाति जनगणना हिंदुस्तान का एक्स-रे है। इससे पूरे देश को पता चलेगा कि OBC, दलित, आदिवासी, महिला कितने हैं। एक बार यह डेटा सामने होगा तो देश सबको साथ लेकर, सबको भागीदारी देकर साथ चल पाएगा।"
राहुल गांधी ने कहा कि आज ग्रामीण आवास न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ के करीब 50 हजार परिवारों के खातों में पहली किस्त भेजी गई है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार जनता के लिए काम रही है। वहीं मोदी सरकार आवास योजना में लोगों को पैसे नहीं दे रही है और अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। उन्होंने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ से कुछ वादे किए थे। जैसे किसानों का कर्ज माफ,बिजली बिल हाफ, धान के लिए 2,500 रुपये/क्विंटल हमने जनता से वादे किए थे। जिसे पीएम मोदी कह रहे थे कि कांग्रेस ये वादे पूरे नहीं कर पाएगी। सच्चाई आपके सामने है- ये वादे हमने पूरे किए।
पीएम मोदी पर कसा तंज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी रिमोट कंट्रोल का बटन दबाते हैं तो अडानी को मुंबई एयरपोर्ट, रेलवे का कॉन्ट्रैक्ट मिल जाता है। हम बटन दबाते हैं तो किसान को खाते में पैसा मिलता है उन्होंने कहा कि अंग्रेजी स्कूल खुलते हैं। BJP बटन दबाती है तो पब्लिक सेक्टर प्राइवेटाइज हो जाता है, आपका जल, जंगल, जमीन अडानी के हवाले हो जाता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply