Chandrayaan 3: चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 के लैंडर के बीच हुई बात, ISRO ने दी जानकारी
Chandrayaan 3 Update: भारतीय अनुसंधान संगठन इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन को आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से लॉन्च किया था। इस मिशन को लॉन्च हुए एक महीना और 6 दिन बीत चुके है। लेकिन चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम के चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले इसरो की ओर से बड़ी जानकारी दी गई है इसरो का कहना है कि अंतरिक्ष का पिछला मिशन चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के साथ संपर्क बना लिया है। हालांकि, चंद्रयान-2 मिशन का लैंडर क्रैश हो गया था, लेकिन ऑर्बिटरप्रधान, वर्तमान में चंद्रमा के चारों ओर 100 किमी कक्षा में है।
इसरो ने पोस्ट कर दी जानकारी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पोस्ट में कहा गया है कि ऑर्बिटर ने लैंडर विक्रम को एक स्वागत संदेश भेजा है, जो चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर उतरने का प्रयास कर रहा है। संदेश में लिखाहै 'स्वागत है दोस्त!' अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने पोस्ट में कहा, चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से चंद्रयान-3 एलएम (लैंडर लॉड्यूल) का स्वागत किया। दोनों के बीच दो-तरफा संचार स्थापित हो गया है। एमओएक्स के पास अब एलएम तक पहुंचने के लिए और अधिक मार्ग हैं।
इमरजेंसी लैंडिंग के लिए इसरो ने की तैयारी
इमरजेंसी के लिए इसरो ने अलग तैयारी की थी, ये एकतरह के बैकअप प्लान है। जिसमें चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर से चंद्रयान 3 के लैंडर को जोड़ना था। ताकि किसी तरह की दिक्कत आने पर चांद के चारों तरफ चक्कर लगा रहे पुराने ऑर्बिटर के जरिए संपर्क स्थापित किया जा सकें। लेकिन अब इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क सेंटर और टेलिमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क दो तरह से विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित कर पाएगा।
क्या डीप स्पेस नेटवर्क ?
IDSN इसरो के टेलिमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क ISTRAC का हिस्सा है. जहां पर S-बैंड और X-बैंड के ट्रांसपोंडर्स से संदेश हासिल किया जाता है. इसी आईडीएसएन में ही इसरो नेविगेशन सेंटर भी है। जो IRNSS सीरीज के सैटेलाइट सिस्टम से संदेश हासिल करता है। यहीं पर उच्च स्थिरता वाली परमाणु घड़ी भी है, इसके जरिए ही देश के 21 ग्राउंड स्टेशन पर संपर्क और कॉर्डिनेट किया जाता है। IDSNइसरो के सभी सैटेलाइटस चंद्रयान 1, मंगलयान, चंद्रयान2, नेविगेशन सैटेलाइट्स, कार्टोग्राफी सैटेलाइटस से संपर्क साधता है। प्रोपल्शन मॉड्यूल की उम्र 3 से 6 महीना अनुमानित हो सकती है। यह ज्यादा दिनों तक काम करेंगी। यह मॉड्यूल तब तक IDSN के साथ संपर्क साधता रहेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply