लालू यादव के बाद अब ED के चंगुल में फंसे तेजस्वी यादव, CBI ने डिप्टी सीएम को भेजा समन
Land for Jobs Scam:जमीन के बदले नौकरी घोटले मामले में लालू और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जहां एक तरफ शुक्रवार के दिन लालू यादव के बेटे-बेटियों समेत अन्य करीबियों के घर ईडी 12 घंटों से ज्यादा ईडी की छापेमारी हुई है। वहीं अब दूसरी तरफ बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सीबीआई ने तलब किया है। सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी यादव को दूसरी बार समन भेजा गया है।
बता दें कि इससे पहले सीबीआई 6 मार्च को पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर जांच कि लिए पहुंची थी। इस दौरान कई घंटे तक सीबीआई की टीम राबड़ी के घर में मौजूद रही है। बताया जाता है कि सीबीआई ने राबड़ी देवी से कई घंटे तक पूछताछ भी की थी। वहीं जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी ने सोमवार को लालू प्रसाद के रिश्तेदारों और दोस्तों के पटना, गाजियाबाद, गुरूग्राम, दिल्ली, मुंबई और देशभर के कुछ अन्य स्थानों पर 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी। लालू की बेटी मीसा भारती और दिल्ली स्थिति तेजस्वी यादव के घर पर भी ईडी ने छापेमारी की थी। राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दावा किया है कि भाजपा जानती है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता में नहीं आएगी। हार के डर से वह विपक्षी नेताओं के खिलाफ साजिश कर रही है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इस तरह की रणनीति काम नहीं करेगी।
क्या है पूरा मामला
वहीं रेल भर्ती से जुड़े एक और घोटाले का आरोप यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला पर भी लगा है। इस मामले में भी सीबीआई ने विजय सिंगला समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में विजय सिंगला पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप लगा है। 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए। इसके अलावाव सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply