BRICS Summit PM Modi: ब्रिक्स के विस्तार को भारत का किया समर्थन, इन देशों को पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली: ब्रिक्स समिट में 6 देशों का शामिल किया गया है। इसको लेकर पीएम मोदी ने कहा किभारत ब्रिक्स विस्तार का पूरा समर्थन करता है। भारत का मानना है कि नए सदस्यों को जोड़ने से ब्रिक्स और अधिक मजबूत संगठन बनकर उभरेगा और हमारी सामूहिक कार्रवाइयां मजबूत होंगी।
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारी टीमों ने विस्तार के लिए तैयार किए गए मार्गदर्शक सिद्धांतों, मानकों, मानदंडों और प्रक्रियाओं पर आम सहमति बनाई है। उन्होंने कहा कि इनके आधार पर हम ब्रिक्स में अर्जेंटीना, मिस्र, ईरान, सऊदी अरब, इथियोपिया और यूएई का स्वागत करने पर सहमत हुए हैं। मैं इन देशों के नेताओं और नागरिकों को बधाई देता हूं।
दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन ने ब्रिक्स, लोगों के बीच आदान-प्रदान और मित्रता एवं सहयोग बढ़ाने के महत्व की पुष्टि की। हमने जोहान्सबर्ग की दो घोषणाओं को अपनाया, जो वैश्विक आर्थिक, वित्तीय और राजनीतिक महत्व के मामलों पर प्रमुख ब्रिक्स संदेशों को प्रतिबिंबित करती हैं। यह उन साझा मूल्यों और सामान्य हितों को प्रदर्शित करता है जो पांच ब्रिक्स देशों के रूप में हमारे पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग का आधार हैं।
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने किया ऐलान
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के परिणामों की घोषणा की। उन्होंने कहा, "हम अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करने के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं। सदस्यता जनवरी 2024 से लागू होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply