BJP के शहजाद पूनावाला ने बताया क्या है राजस्थान की 'Black Diary'? गहलोत सरकार पर जमकर बोला हमला

Bjp Press Conference:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीडिया ब्रीफिंगशहजाद एंडने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फैंस की। जहीं उन्होंन विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की लाल डायरी के विषय में आप सभी को पता है। ये लाल डायरी है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काले कारनामों और भ्रष्टाचार की।
शहजाद नें कहा कि आज मैं एक black digital diary लेकर आया हूं। जिस प्रकार राजस्थान की कानून व्यवस्था को पिछले साढ़े 4साल में अशोक गहलोत जी की सरकार द्वारा ध्वस्त किया गया है, वो सब इसमें दर्ज है।केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया और महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिया। परंतु इस Black Digital Diary में आपको ऐसे प्रमाण दिखाऊंगा, जिससे आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या ये राजस्थान है, जहां महिलाओं का जीना नामुमकिन हो गया है।
विपक्ष पर शहजाद एंड ने साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा कि मैं जो आपको ये तस्वीर दिखा रहा हूं ये जयपुर के जमवा रामगढ़ की है, जहां एक महिला के शव को सड़क पर अधजला छोड़ दिया गया। राजस्थान में पिछले साढ़े 4वर्षों में महिला उत्पीड़न, बलात्कार और महिला शोषण की सर्वाधिक घटनाएं हुई हैं। सीकर में एक 15वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया और उसे मार कर कुएं में फेंक दिया गया। 19-20सितंबर को एक दुष्कर्म पीड़िता ने न्याय न मिलने पर फांसी लगा ली। शिकायत करने के बाद भी राजस्थान पुलिस ने उसे अनसुना कर दिया।
I.N.D.I.A.गठबंधन को लेकर ये क्या बोल गए शहजाद
शहजाद ने कहा कि अशोक गहलोत जी लाल डायरी को तो नकारते रहते हैं। लेकिन इस Black Digital Diary को कैसे नकारेंगे। आज जितनी घटनाएं मैंने बताई हैं, इन पर राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और I.N.D.I.A.गठबंधन के एक भी नेता का कोई बयान या ट्वीट नहीं आया। मध्य प्रदेश की एक कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा ने अपनी पार्टी के ही एक नेता पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी को तो अब ये कहना चाहिए कि लड़की हूं, तो कांग्रेस के लड़कों से कैसे बच सकती हूं!
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply