BJP ने किया एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान, करेंगे मुख्यमंत्री का चयन
Assembly Election 2023: हाल ही में देश में 5 राज्यों के चुनाव हुए जिसमें से 3 राज्यों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर सत्ता पर कब्जा कर लिया है। लेकिन इन तीन राज्यों में मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर सस्पेंस बरकरार है। वहीं पार्टीने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नाम का किया ऐलान कर दिया है। ये पर्यवेक्षक हर राज्य में विधायक से बात करके मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे।
जहां बीजेपी ने राजस्थान में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक बनाया है तो वहीं विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को उनका सहायक सर्वेक्षक बनाया गया है। दूसरी तरफ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
भाजपा नेता ने कही ये बात
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने की जिम्मेदारी बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल को सौंपी है। उनके साथ ही उनकी सहायता के लिए अर्जुन मुंडा को उनके साथ भेजा गया है।
इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बीते दिन कहा था कि 'तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों के लिए संबंधित राज्यों की यात्रा करेंगे, जहां भविष्य के मुख्यमंत्रियों के नाम घोषित किए जाएंगे।' उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की पसंद पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है और पार्टी तीनों मुख्यमंत्रियों को चुनने में सामाजिक, क्षेत्रीय, शासन और संगठनात्मक हितों को ध्यान में रखेगी।
2024 में तैयारी में भाजपा
गौरतलब है कि बीजेपी ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ा था। ये जीत बीजेपी ने सामूहिक नेतृत्व के दम पर हासिल की है। पार्टी के आलाकमान इन चेहरों के दम पर 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सभी समीकरण साधने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं बीजेपी के 11 सांसदों ने संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, इन सभी ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। इन सांसदों में कई नेता तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply