Biporjoy: हरियाणा में रात के वक्त बिपरजॉय देगा दस्तक, इन शहरों में येलो अलर्ट जारी
Biporjoy Cyclone: देश इस वक्त बिपरजॉय चक्रवात आया हुआ है। गुजरात में तबाही मचाने के बाद इस चक्रवात ने राजस्थान में काफी नुकसान किया अब यह हरियाणा की तरफ बढ़ चला है और हरियाणा में आज रात को बिपरजॉय की एंट्री होगी। इस दौरान 40से 60किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने इसको देखते हुए राज्य के 15शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, गोहाना, इसराना, सफीदों, पानीपत और असंध शामिल हैं।मौसम विभाग नेइन शहरों में तेज हवाओं के साथ गरज और चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। तेज तूफान से पेड़ और खंभे गिरने का खतरा है। वहीं दोपहर बाद से सूबे में तेज हवाओं का दौर शुरू होगा।
इन शहरों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बिपरजॉय का आंशिक असर दूसरे शहरों में भी दिखाई देगा, इसलिए वहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें नूंह, तावडू, सोहना, गुरुग्राम, नींगल चौधर , नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेर खास, भसवानी, बवानीखेड़ा, हांसी, हिसार शामिल हैं।इसके अलावा आदमपुर, नारनौंद, नाथूसरी, चौपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, फरीदाबाद, खरखौदा, इंद्री, रादौर, महम, जुलाना, इसराना, जींद, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराडा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला को भी अलर्ट किया गया है।
इन जिलों में कल भी रहेगा असर
हरियाणा के उत्तर और दक्षिण हरियाणा के जिलों में 19 जून को भी बिपरजॉय का असर रहेगा। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में 40 किलोमीटर रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भी हवाओं की यही रफ्तार रहेगी।
Leave a Reply