बिहार विधान परिषद में फिर भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, RJD MLC को सुनाई खरी-खोटी
Bihar News: महिला दिवस के अवसर पर बिहार विधान परिषद में एक अलग ही माहौल देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।दरअसल, उर्मिला ठाकुर ने अपने क्षेत्र में हाई स्कूल को उत्क्रमित करने की मांग उठाई, जिस पर शिक्षा मंत्री को जवाब देना था, लेकिन नीतीश कुमार खुद बीच में बोल पड़े। उन्होंने राजद सरकार के कार्यकाल और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री बनने को लेकर विपक्ष पर हमला बोला।
इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग महिलाओं के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन असल में उनके लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा काम हुए हैं।"इसके बाद उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि आप खुद किस पार्टी में हैं? जिसका नेता खुद अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। आप लोग महिलाओं के लिए कभी कुछ किए ही नहीं!
नीतीश कुमार के इस बयान के बाद सदन में हंगामा मच गया। विपक्ष ने इसे महिलाओं का अपमान बताया और कड़ी आपत्ति जताई।घटना के बाद राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहाकि मेरा सवाल स्कूल से जुड़ा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने उसका जवाब देने के बजाय पुराने राजनीतिक मुद्दे उठाकर मेरी बात को नजरअंदाज कर दिया। मुख्यमंत्री जी ने आपा खो दिया।
RJD नेता सुनील सिंह का बयान
पूरे मामले पर राजद के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह व्यवहार कोई नई बात नहीं है। विधानसभा हो या विधान परिषद, वे पहले भी महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर चुके हैं। आज भी उन्होंने बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की।"
सदन की कार्रवाई पर असर
इस बयान के बाद विपक्ष ने हंगामा करते हुए मुख्यमंत्री से माफी की मांग की। वहीं, नीतीश कुमार ने जदयू नेताओं और मंत्रियों से कहा कि वे विपक्ष को जवाब दें और बताएं कि सरकार ने महिलाओं के लिए कितने काम किए हैं।अब देखना यह होगा कि इस बयान पर सियासत और कितना गर्म होती है और विपक्ष इसे चुनावी मुद्दा बनाता है या नहीं।
Leave a Reply