Bihar Crime: ‘..गलती हो गई’ जीवन भर का साथ देने वाली पत्नी को पति उतारा मौत के घाट

Gaya Crime: बिहार के गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के मोहन नगर में छत पर सो रहे पत्नी को पति ने गला रेत कर हत्या कर दिया। आरोपी पति हत्या का वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी पत्ति घटना के बाद फोन पर कहा मुझसे गलती हो गई।
आरोपी औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के निवासी मोहन यादव है। आरोपी अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए गया पहुंचा था। गया शहर के मोहन नगर पुराने मकान मालिक मकसूदन बैठा के यहां आरोपी पत्नी के साथ देर संध्या होने पर रुका था। रात्रि होने के कारण मोहन यादव को पुराने मकान मालिक मकसूदन बैठा ने दोनों को छत पर ही ठहरने के लिए जगह दिया। रात्रि में सो रहे पत्नी को पति ने तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
मालिकन खून से लथपथ शव को देखी
सुबह मकान मालिक मकसूदन बैठा के पत्नी छत पर पानी की टंकी देखने गई तो खून से लथपथ शव देखकर जोर से चीख उठी। तब जाकर घटना के बारे में उजागर हुई। मकान में रह अन्य लोगों ने भी शब देखने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
सूचना मिलने के बाद रामपुर थाना अध्यक्ष रवि कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस की तकनीकी शाखा को भी छानबीन में लगाया गया है।
आरोपी खुद का इलाज कराने आया था गया
आरोपी मोहन यादव अपने पत्नी के साथ गया शहर स्वयं इलाज कराने आया था। जब इलाज कराने में देर संध्या हो गई। आरोपी तेंदुआ गांव नहीं जा पाया तो पुराने मकान मालिक के घर पहुंच उसने रुकने की बात कही। उसे मकान मालिक मकसूदन बैठा ने दोनों को छत पर ठहरने का जगह दिया। जहां रात्रि में पति घटना का अंजाम दिया।
पत्नी को नहीं था हत्या का अंदाजा हत्या
जिस पति के लिए पत्नी साथ जीने करने की कसम खाई थी सात फेरा लेने के समय। पत्नी को नहीं था अंदाजा साथ जीने मरने का कसम खाया उसेने ही मेरा हत्या कर देगा।
छत पर बह रहा था खून
शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या किया है। आखिर सवाल आता है कि आरोपी को हथियार कहां से मिला? और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद छत पर खून से महिला की शव लथपथ देखते ही शोर मच गयाऔर आस पास के लोगों में भीड़ जुटना शुरू हो गई। शब को देखने के बाद लोगों को होश उड़ गया।
फोन कॉल पर आरोपी बताया गलती हो गई
मकान मालिक मकसूदन बैठा आरोपी को नंबर पर कॉल किया तो वह रोते हुए बताया की बड़ी गलती कर दिया हूं। इतना कहने के बाद उसने फोन पर जोर से रोने लगा। रोने के कुछ देर बाद मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया।
पति ने हत्या को दिया अंजाम दिया
पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सवाल उठता है पत्नी अपने पति को जीवन बढ़ाने के लिए साथ आई। ऐसा पति अपने पत्नी को हत्या कर दी इसका मुख्य कारण क्या है? यह सवाल संदेहास्पद बना हुआ है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply