Bihar Crime: पत्रकार विमल यादव हत्याकांड मामले में मुख्य शूटर गिरफ्तार, अब तक 7 अरेस्ट
Bihar crime: बिहारमें दिन दहाड़े पत्रकार विमल यादव की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। वही अब तक पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही हत्या करने की वजह भी जानने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले4 अज्ञात बदमाशों ने दैनिक समाचार पत्र में काम करने वाले पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने सुबह-सुबह विमल कुमार यादव के घर में घुसकर गोलियों से भून दिया था। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले दरवाजा खटखटाया और फिर जैसे ही पत्रकार घर के बाहर निकले तो उन्हें गोली मार कर फरार हो गए।
हत्या के एक दिन बाद 4 आरोपी गिरफ्तार
वहीं यूपी पुलिस हत्या के एक दिन बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पिता की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ एफआरआई दर्ज की थी। जिसमें से 4 लोगों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 4 में से 2 लोग पत्रकार की हत्या करने में घटनास्थल पर मौजूद थे। वहीं कुछ देर बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply